Random Video

अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना | Pilgrims Leaves Jammu for Amarnath Yatra

2019-09-20 2 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने शुक्रवार को आधार शिविर यात्री निवास से हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया। सिंह ने आज तड़के पांच बजकर पांच मिनट पर 1282 श्रद्धालुओं के इस जत्थे को बस से रवाना किया। राज्य परिवहन निगम की तीन बसों समेत कुल 33 गाड़ियां श्रीनगर के लिए रवाना हुई। इस पहले जत्थे को शनिवार को श्रीनगर से बाबा बर्फानी गुफा के लिए रवाना किया जाएगा। सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं देने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए 1282 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। इसमें 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे, 144 पुरुष साधु तथा एक साध्वी शामिल हैं।